झारसुगुड़ा विधायक टंकधर व दिगपंडीह विधायक सिद्वांत महापात्र ने किया दर्शन लाभ
झारसुगुड़ा। एकल अभियान व श्री राम कथा समिति झारसुगुड़ा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्री राम कथा मे वनवासी कथाकार सुश्री संगीता किशोरी जी के मुखारबिंद से कथा का एैसा अमृत रसपान बिखर रहा है की श्रोतागण मंत्रमुग्ध होकर कथा का आनंद उठा रहे है. कथावाचक सुश्री संगीता किशोरी जी द्वारा कथा के दौरान एैसे एैसे संदेश व उपदेश का वर्णन कर रही है जो आज हर समाज के लिये अतयंत जरुरी है. जीवन मे अगर भक्ति न हो तो जीवन र्व्यथ है. सुश्री संगीता जी ने कहा की हम अपने देश पर गर्व तो करते है और देश को भारत माता भी कहते है परंतु माता के लिये क्या कर्तब्य है उसे समझने की कोशिश नही करते है. उन्होने यह भी कहा की जो नयन संतो का और भगवन् का दर्शन नही करते है वो मोर पंख मे बने नयन की तरह होते है. सुश्री संगीता जी ने कहा की संतो का संग व कथा का श्रवण करने से मन तनाव से परे हटकर शांत रहता है. श्री राम कथा के विभीन्न प्रसंगो पर भजनो के साथ सांस्कृतिक आयोजन किया जा रहा है. विगत कल गुरुवार को श्री राम जन्मोत्सव का आनंद उठाया गया. इस अवसर पर झारसुगुड़ा विधायक टंकधर त्रिपाठी व गंजाम जिला के दिगपंडही विधायक तथा ओड़िया सीने स्टार सिद्वांत महापात्र ने भी श्री राम कथा मे अपनी उपस्थिती देते हुये प्रभु श्री राम का आर्शीवाद लिया.

श्री राम कथा समिति द्वारा उक्त दोनो अतिथियो का श्री रामजी की सुंदर सी प्रतिमा प्रदान कर उनका स्वागत किया गया. इस अवसर पर उक्त दोनो राजनेताओ ने प्रभु श्री राम के मर्यादा रुपी जीवन को अपने अंदर उतारने व समाज के लिये सकारात्मक कार्य करने की बात कही. कथा की तीसरे दिन श्री राम-जानकी विवाह चर्तुथ दिवस को राम-भरत मिलाप, शबरी मिलन व हनुमान चरित्र के साथ साथ सुंदरकांड पाठ समिति द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पठन किया जावेगा. कथा के पंचम व समापन दिवस के दिन लंका दहन व राज्याभिषेक के साथ भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है. इसके अलावा समापन दिवस को भंडारा का भी आयोजन है. समिति ने सभी धर्मपरायण लोगो से अधिक से अधिक संख्या मे आने व कथा का लाभ उठाने का निवेदन किया है.
