You are currently viewing 16 दिवसीय लिंग आधारित हिंसा विरोधी अभियान संपन्न ,
16 दिवसीय लिंग आधारित हिंसा विरोधी अभियान संपन्न ,

झारसुगुड़ा, 16 दिवसीय लिंग आधारित हिंसा विरोधी अभियान के अंतर्गत सेहेड़ा संस्थान के वन स्टॉप सेंटर (सखी) तथा जिला महिला सशक्तिकरण विभाग, झारसुगुड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आज जिला मुख्य चिकित्सालय के सभागार में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न सुरक्षा अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम तथा पोक्सो अधिनियम विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल होकर बाल कल्याण समिति (CWC) के अध्यक्ष श्री अशिष कुमार पांडा ने लिंग आधारित हिंसा, पोक्सो अधिनियम की मुख्य प्रासंगिकता, दंड प्रावधान तथा बाल यौन शोषण पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। सेहेड़ा संस्थान की निदेशिका आनंदिनी पाढ़ी ने कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न सुरक्षा अधिनियम एवं घरेलू हिंसा अधिनियम को विस्तृत रूप से समझाया। ADPHO (परिवार कल्याण) डॉ. दुर्योधन दत्ता ने महिला हिंसा तथा लिंगीय भेदभाव पर अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में जिले के स्वास्थ्य कर्मी, आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे। वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधिका श्रीमती मधुस्मिता बराल ने स्वागत भाषण दिया जबकि महिला सशक्तिकरण विभाग की श्रीमती जुबलीरानी पटेल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम आयोजन में ADPHO श्री सनातन बाघ, वन स्टॉप सेंटर की कर्मी सुनीता भेंशा और अरुंधति नायक ने सहयोग प्रदान किया।