You are currently viewing मारवाड़ी महिला समिति के नव निर्वाचित कार्यकर्ताओ का शपथ ग्रहण समारोह ,
मारवाड़ी महिला समिति के नव निर्वाचित कार्यकर्ताओ का शपथ ग्रहण समारोह ,

अनुगुल : जिले की कोयलनगरी तालचेर के मारवाड़ी महिला समिति द्वारा मारवाड़ी धर्मशाला में नवनिर्वाचिता अध्यक्ष सचिव ट्रेजर शपथ ग्रहण समारोह शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है। तालचेर मारवाड़ी महिला समिति की नई प्रेसिडेंट मधु अग्रवाल जी सेक्रेटरी पूजा अग्रवाल जी ट्रेजर रीता अग्रवाल जी बनी है। पूर्वतन सभा नेत्री नीना अग्रवाल जी के द्वारा उनको शपथ दिलाई गई। ओड़िशा प्रदेश से नवनिर्वाचित प्रांतीय बाल विकास प्रमुख आशा अग्रवाल जी के द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन उद्बोधन देकर किया।
मधु अग्रवाल जी ने उनको उत्तरी देके सम्मानित किए।
तालचेर शाखा की बाल विकास प्रमुख अनामिका शर्मा जी, संस्कार संस्कृति प्रमुख कुसुम शर्मा जी, नेत्रदान देहदान प्रकल्प प्रमुख नीना अग्रवाल जी, रक्तदान अंगदान प्रकल्प प्रमुख निर्मल अग्रवाल जी, पर्यावरण प्रकल्प प्रमुख चंचल अग्रवाल जी एवं संतोष जैन जी, महिला सशक्तिकरण प्रमुख पलक जैन जी को पदभार दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला समिति की सभी बहने उपस्थित थी।