तालचेर११/१०/२३ प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले साउथब्लांडा कोयला खदान में हुई एक ट्रक दुर्घटना में कृष्णा कंपनी के पर्यवेक्षक अमूल्य यादव (40) की मृत्यु से आज कोयला खान में मातम छाया रहा। इस दुर्घटना से खान श्रमिको के बीच आक्रोश देखा जा रहा है। मृतक स्वर्गीय यादव का निवास महाराष्ट्र राज्य के करोद जिले में बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा आज दोपहर एक बजे घटित हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना को खान प्रबंधन द्वारा तत्काल, तत्परता से दबाए जाने की पूरी कोशिश की गई है। इस खान के भीतरी भाग से श्रमिकों के माध्यम से जो बाते छनकर सामने आ रही है उससे साफ पता चलता है कि,जगन्नाथ कोयला खान में सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जा रही है। यहाँ अक्सर ऐसी दुर्घटना घटती रहती है। कुछ घटनायें मीडिया की सुर्खीयाँ बन जाती है तो कुछ खान के अंदर ही दबकर रह जाती है।
