अनुगुल:- स्वयं श्री नृत्य संस्थान का तीसरा वार्षिक महोत्सव तालचेर स्थित देवलबेड़ा के डीसीआई क्लब में बड़े धूम – धाम से मनाया गया। यह उद्घाटन समारोह पूर्व अध्यक्ष सुमंत कुमार प्रधान की अध्यक्षता में गुरु शंकर बाई और सस्मिता गायन के संचालन में आयोजित किया गया था ।

दो दिवसीय इस महोत्सव के दौरान पहली शाम को बतौर मुख्य अतिथि एमसीएल भुवनेश्वरी क्षेत्र, आस्था महिला मंडल, अध्यक्ष श्रीमती संगीता श्रीराम, शुक्ला मित्रा के साथ-साथ प्रख्यात नृत्य गुरु गौरी शंकर दास, पद्मश्री डॉ. इलियाना सितारिश्त, गुरु गायत्री रणबीर प्रमुख उपस्थित थे , और दूसरी शाम बतौर मुख्य अतिथि प्रख्यात ओडिशा नर्तक डॉ. मनोज कुमार बेहरा

और मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार धीर मोहन राय एवं सम्मानित अतिथि के रूप में नृत्य गुरु सुश्री मीनाक्षी बेहरा, नृत्यांगना राधेश्याम तराई, नृत्यांगना चिन्मयी त्रिपाठी ने अपना योगदान देते हुए नृत्य प्रदर्शन किएथे । कार्यक्रम के दौरान अनेक कलाकारों और कंढाल क्षेत्र के हरगौरी किन्नर संघ के सदस्यों तालचेर कला सम्मान से सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र और श्रुति चिह्न प्रदान किया गया था ।

कार्यक्रम के अंत में संस्थान की अध्यक्ष संचिता घोष ने धन्यवाद ज्ञापन किए l इस दौरान संस्थान के सदस्य वंतीता महराना, आशा नायक, श्वेतापद्म खुंटिया, सुचरिता महरना, सस्मिता बारिक, बसंत भाई मल्लय कुमार महरना, राकेश दास, मल्लय बारिक और सुरेशन बेहरा उपस्थित थे । कड़ाके के ठंड के बावजूद बड़े तादाद में नृत्य प्रेमी ओड़िशी,कुचिपुड़ी,संबलपुरी तथा अन्य नृत्य का लुप्त उठाए थे एवं नृत्य गुरु शंकर बाई को सराहना किए थे ।


