झारसुगुड़ा, 04 सितम्बर 2025 (गुरुवार) – संजीवनी अस्पताल, झारसुगुड़ा में नवस्थापित NICU (नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई) और डायलिसिस यूनिट का शुभ उद्घाटन झारसुगुड़ा के माननीय विधायक श्री टंकधर त्रिपाठी द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने के साथ ही मरीजों की चिकित्सा संबंधी विषयों पर भी चर्चा की।
नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल हेतु NICU और गुर्दा संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए आधुनिक डायलिसिस यूनिट की स्थापना की गई है, जो झारसुगुड़ा जिला ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए भी अत्यंत सहायक सिद्ध होगी।
इन सेवाओं का लाभ सभी मरीज नकद भुगतान के साथ-साथ PMJAY (प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना), GJAY (गोपबन्धु जन आरोग्य योजना) और RSBY (राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना) के लाभार्थी भी पूर्णतः निःशुल्क उठा सकेंगे।
इन कार्ड धारकों को अस्पताल में मेडिसिन, ICU, स्त्री एवं प्रसूति, अस्थि शल्य, शल्य चिकित्सा, शिशु रोग तथा कान-नाक-गला संबंधी किसी भी समस्या का इलाज बिना शुल्क उपलब्ध होगा। यह जानकारी संजीवनी अस्पताल प्रबंधन की ओर से दी गई।
कार्यक्रम में अस्पताल निदेशक डॉ. पुरुषोत्तम अग्रवाल और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. निर्बाण अग्रवाल उपस्थित रहे तथा अस्पताल में उपलब्ध विभिन्न सेवाओं व सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। अस्पताल प्रबंधक शोभना महापात्र और अजय कुमार शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
