झारसुगुड़ा:
झारसुगुड़ा जिला कायस्थ करण समाज द्वारा वार्षिक वन भोज का भव्य आयोजन स्थानीय सीरियापाली रोड स्थित लाठ बगीचा में किया गया। इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
वन भोज के दौरान समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा आपसी परिचय सत्र आयोजित हुआ। इसके साथ ही म्यूजिकल चेयर, संगीत, नृत्य, कविता पाठ जैसे अनेक मनोरंजक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर समाज के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा की धर्मपत्नी, स्वर्गीय प्रीति सिन्हा की स्मृति में आयोजित म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में तापस कुमार राय चौधरी, राजनीति के क्षेत्र में नेताजी पटनायक, राज्य हॉकी उपाध्यक्ष बनने पर समाज के पूर्व महासचिव जीवन कुमार मोहंती तथा जिला पत्रकार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने पर पूर्व पार्षद एवं समाज के महासचिव प्यारे लाल श्रीवास्तव को अंगवस्त्र एवं श्री चित्रगुप्त महाराज की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार पटनायक, सचिव प्यारे लाल श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत कुमार मोहंती, कार्यकारी सचिव प्रवीण श्रीवास्तव सहित शिशु रंजन महापात्र, बालाजी प्रकाश सक्सेना, सैलेंद्र श्रीवास्तव (मुन्ना भाई), सुमन सिन्हा, सुनील सिन्हा, कैलास चंद्र पटनायक, वरुण कुमार बोहिदार, सन्यासी पटनायक, पूर्व सचिव जीवन मोहंती, नेताजी पटनायक, नीरज श्रीवास्तव, अमित पटनायक, प्रतिभा पटनायक, संयुक्ता पटनायक, बसंती पटनायक, अलीभा दास, दिव्य चरण कुआँर, गणेश कुमार सिन्हा, सुनीता श्रीवास्तव, राजीव रंजन सिन्हा, राजेंद्र प्रसाद पटनायक, चंदन श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित सदस्यों ने पारिवारिक वातावरण में वन भोज का आनंद लिया और समाज की एकता व सौहार्द को और अधिक मजबूत किया।

