You are currently viewing दो दिवसीय 29 वीं वार्षिक जिला एथलेटिक उद्घाटन ,
दो दिवसीय 29 वीं वार्षिक जिला एथलेटिक उद्घाटन ,

जिला एथलेटिक संघ, झारसुगुड़ा द्वारा आयोजित 29वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन को आईबी वैली एरिया, महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल), ब्रजराजनगर का वित्तीय सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन श्री जितेंद्र तिवारी, महाप्रबंधक, आईबी वैली एरिया (एमसीएल) ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उनके साथ श्री द्वारिका प्रसाद टंडन, एपीएम, एमसीएल एवं श्री सुषांत कुमार प्रधान, प्राचार्य, डीएवी पब्लिक स्कूल, ब्रजराजनगर अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उद्घाटन सत्र में जिला एथलेटिक संघ, झारसुगुड़ा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री तपस रॉय चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री बृजेश शर्मा, श्री संदीप अवस्थी एवं श्री विजय दास, महासचिव श्री विजय बेहरा सहित श्री गणेश नायक, श्री जीवन मोहंती, श्री मानस आचार्य, श्री सुषांत माली, श्री रोमांचा पटेल, सुश्री प्रतिभा मोहापात्रा, श्री कैलाश नायक, श्री संग्राम पैकराय, श्री सतपाल सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस एथलेटिक मीट में लगभग 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं प्रबंधन में जिला एथलेटिक संघ के सदस्यों सहित करीब 40 अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।