बिहार प्रदेश के नवादा सहर में अगस्त २७ (27) तारीख रविवार को आयोजित हो चुकी है ‘नवादा अंतर्राष्ट्रीय चलचित्र महोत्सव-2023’ । यह चलचित्र समारोह में पुरस्कृत हुए हैं गंजाम जिल्ला के दो युवा । हिंजिलीकाटू सहर में अवस्थित नृत्यम कला गवेषणा केन्द्र के निदेशक क्रिष्णा डी.के. को फिल्म अंगीकार के लिए श्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार मिला है जब की लेखक सीमांचल महारणा को फिल्म अद्वितीय के लिए श्रेष्ठ कहानी वर्ग में पुरस्कृत किया गया है। इस अंतर्राष्ट्रीय चलचित्र महोत्सव में समग्र विश्व के ८४ (84) देशों के फिल्म निर्माताओं ने हिसा लिया। महोत्सव के निदेशक राहुल बर्मा के अध्यक्षता में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह सभा में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश की संस्कृति मंत्री जितेंद्र कुमार रॉय और सम्मानीत अतिथि के रूप में प्रगति फाउंडेशन के अध्यक्ष्य तथा गोविंदपुर के विधायक एम.डी.कामरान उपास्थित थे ।

अतिथि विशेषण के रूप में बॉलीवुड की जानेमाने अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा, अभिनेता सत्यकाम आनन्द, वरिष्ठ सिनेमा समीक्षक ड: कुमार बिमलेंदु सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के विषेश आकर्षण रहे कैलिफोर्निया से हॉलीवुड की निदेशिका ट्रासी आन चैपल और अमेरिका से अभिनेता जे. ब्रैंडन हिल। उद्घाटनी कार्यक्रम में हिंजिलीकाटू सहर की नृत्यम कला गवेषणा केन्द्र के नृत्यशिल्पी संचिता, काजल, प्राजक्ता, सोनम, अपूर्वा, अदिति और स्वीटी मनोरम शास्त्रीय नृत्य ‘ओडिशी’ और लोक नृत्य ‘संबलपुरी’ प्रदर्शन किए । इसलिए मैनेजर सचिन साहू टीम के साथ नवादा रवाना हुए थे। इस तरह की एक बैशिक तथा अंतर्राष्ट्रीय चलचित्र महोत्सव में पुरस्कार जितने वाले निदेशक क्रिष्णा डी.के. और लेखक सीमांचल महारणा तथा पूरा नृत्यम परिवार को चारों और से अभिनंदन और प्रशंसा मिले ।

