You are currently viewing माननीय केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने एमसीएल को टीबी उन्मूलन हेतु अहम योगदान के लिए किया सम्मानित
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने एमसीएल को टीबी उन्मूलन हेतु अहम योगदान के लिए किया सम्मानित

अनुगुल, 23 फरवरी 2025 : (दिलीप कुमार चोपदार ) : श्री धर्मेंद्र प्रधान, माननीय केन्द्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री ने महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) को ओडिशा के अंगुल जिले में टीबी उन्मूलन और वंचित वर्ग के लोगों के उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए सम्मानित किया।
अंगुल में आयोजित एक समारोह में माननीय मंत्री श्री प्रधान ने श्री उदय अनंत काओले, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, एमसीएल को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर श्री रुद्रनारायण पाणि, सांसद (ढेंकानाल), श्री केशव राव, निदेशक (कार्मिक), एमसीएल, श्री अब्दाल एम अख्तर, कलेक्टर, अंगुल अन्य विशिष्ट व्यक्ति और एमसीएल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

एमसीएल ने अपनी सीएसाआर पहल के तहत अंगुल जिले में टीबी उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय कदम उठाए हैं। एमसीएल ने 254 परिवारों और 1016 टीबी रोगियों को पोषण और बेहतर स्वास्थ्य के लिए खाद्य सामग्री प्रदान की है। इसके साथ ही टीबी नियंत्रण, टीबी के प्रारंभिक निदान और उपचार के बारे में जागरूकता फैलाने हेतु पल्‍लहाड़ा, तालचेर और कनीहा ब्लॉक में टीबी-जागरूकता रथ भी रवाना की गई।

भारत सरकार के 2025 तक टीबी उन्मूलन के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए एमसीएल स्वस्थ समुदाय को बढ़ावा देने की दिशा में सतत प्रयासरत है।