तालचेर २२/०१/२४कोयला लदान के कार्य में लगे लोडर में अचानक आग लग गई,
धू धू कर जलने लगा लोडर।यह घटना कोयलांचल तालचेर स्थित लिंगराज कोयला खान में घटित हुई है, जहाँ कोयला लदान के कार्य में लगा लोडर अचानक धू धू कर जलने लगा, लोडर आपरेटर सुरक्षित बच गया है।तालचेर के कोयला खादानो में अक्सर सुरक्षा में त्रुटि की खबर प्राकाश में आ रही है ऐसे मे प्रश्न उठता है कि क्या लोडर आपरेटर लोडर का कार्य लेने से पहले अच्छी तरह से निरिक्षण नहीं किया था। कोयला खान के बीच इस तरह की आगजनी की घटना होने से खान में आग लगने का खतरा अधिक हद तक बढ़ जाता है। यहाँ कोयला खान के कोयला में कई बार आग लगने की घटना घटित हो चुकी है। सुरक्षा कमियों के कारण कई बार खान में कार्यरत कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। फिर भी यहाँ के खानो में सुरक्षा मानको की अनदेखी होती नजर आ रही है।
