अनुगुल : (दिलीप कुमार चोपदार) जिलेकी कोयला नगरी तालचेर में बंदे मातरम फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से तिरंगा शोभायात्रा सम्पन्न हो गई है । केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी के दिगदर्शन में निकाली गई तिरंगा शोभायात्रा तालचेर हांडीधुआं चौक से आरम्भ होते हुए, राजबाटी के निकट ब्राह्मणी नदी के किनारे स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पर समाप्त हुई जिसमें हजारों की तादाद में


महिला, पुरुष व सभी वर्ग के लोग बढ़ चढ़ कर सम्मिलित हुए थे । देश भक्ति गान ,स्लोगन के साथ हाथ में त्रिरंगा फहरा कर लोग झूम उठें थे । देश प्रेम का अनोखा मिशाल पेश करने में सभी जुटे हुए थे। तिरंगा शोभायात्रा में भारत माता जी की रथ सभी का मन मोह लिया था । महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस एवं बीर सुरेंद्र शाए जी के जन्म तिथि को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पण पूर्वक ” बंदे मातरम फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री रंगा धर नाहक के उद्यम से यह शोभायात्रा निकाली गई थी। जिसमेंरंगधर नाहक (अध्यक्ष) बंदेमातरम फाउंडेशन ट्रस्ट,दया सागर मिश्र,दीपक थाम्बा,बिरंचि साहू ,निरंजन प्रधान,बिजय बिस्वाल,मनोज प्रधान,भिबूती साहू.

पेशकार गडनाएक,प्रकाश मोहराना,गगनबिहारी साहू,पुपुन दास, सुशांत प्रधान ,गीतेश प्रधान,बुलु मिश्रा,अर्जुन किस्कू,राजेश साहू,जैस्मीन प्रधान,संगीता साहू ,रश्मी साहू, लक्ष्मीप्रिया मल्लिक, उर्मीला देहुरी, उचान पटनायक,भुबन प्रधान,मनोज प्रुस्टी ,दीप्तिप्रभा मोहराणा, स्वाधीन थम्ब, धीरेन साहू,सुनील बिस्वाल आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित होते हुए कार्यक्रम का संचालन किए थे।
