You are currently viewing अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन बरहमपुर शाखा के लिए एक ऐतिहासिक दिन ।
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन बरहमपुर शाखा के लिए एक ऐतिहासिक दिन ।

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन बरहमपुर शाखा के लिए एक ऐतिहासिक दिन था उनके प्रांतीय सचिव उपाध्यक्ष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और अध्यक्ष ने शाखा का दौरा किया । कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे रंभा से चालू हुआ जहां पर उन्होंने क्लॉथ बैंक मेंस्ट्रूअल हाइजीन पर प्रोजेक्ट सैनिटरी नैपकिन का डिस्ट्रीब्यूशन किया काजू की प्रोसेसिंग फैक्ट्री का द्वारा भी कराया उसके साथ साथ चिलिका लेक में वोटिंग करा कर रंभा में एक सदस्य के घर पर भोजन की व्यवस्था की गई थी उसके बाद बरहमपुर में स्थित गौशाला में गोबर की कास्टिंग मशीन का उद्घाटन कराया गया और गायों को चारा भी दिया गया।

मोती होटल में रखी गई मीटिंग का स्वागत गीत बरहमपुर के ब्लाइंड स्कूल के बच्चों ने किया उसके बाद मीटिंग के उपरांत किन्नरों को सम्मानित किया गया गुरुकुल स्कूल में चल रहे कुछ प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार में बताया गया और ऑर्थोपेडिकली डिसएबल और मेंटली चैलेंज्ड बच्चों के संस्था के लिए धनराशि दी गई अंगदान नेत्रदान पर नाटिका की गई और टेलीफोन डायरेक्टरी का विमोचन भी कराया गया अध्यक्षा सीमा चौधरी ने बताया बरहमपुर के साथ-साथ उसके आसपास में जो गांव है उसके विकास के लिए भी कार्य करेंगे कई योजनाएं लागू करने वाले हैं सभागार में मीरा जी संध्या जी प्रतिभा जी और गायत्री जी उपरांत राष्ट्र से आई थी उनके साथ साथ शाखा बहने शाखा पदाधिकारी उपस्थित थे मेहमानों को सम्मानित किया गया और अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।