You are currently viewing डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, एम.सी.एल., कलिंग क्षेत्र तालचेर में रक्तदान शिविर का आयोजन
oplus_140509184
डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, एम.सी.एल., कलिंग क्षेत्र तालचेर में रक्तदान शिविर का आयोजन

तालचेर : (दिलीप कुमार चोपदार )दिनांक 11.07.2026 को डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, एम.सी.एल., कलिंगा क्षेत्र में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस जीवनरक्षक एवं पवित्र स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन प्रतिभा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अस्मिता जोशी ने किया। उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य द्वारा इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम के आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। ऐसे लोकहितकारी कार्यक्रम के आयोजन एवं नेतृत्व के कारण विद्यालय के प्राचार्य सभी के प्रशंसा-पात्र बने हैं।

विद्यालय के प्राचार्य एवं डी.ए.वी. जोन-डी के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी श्री प्रशांत कुमार पंडा ने अपने संबोधन में रक्त संग्रह के उल्लेखनीय लक्ष्य की प्राप्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मानव जीवन की रक्षा जैसे महान एवं पुनीत कार्य में सभी को बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए।

विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा बड़ी संख्या में अभिभावकों ने अत्यंत उत्साह एवं स्वेच्छा से रक्तदान कर अपनी उदारता और मानवतावादी भावना का परिचय दिया तथा इस महान उद्देश्य को सफल बनाया। ओडिशा सरकार के रक्त भंडार, अनुगुल के कर्मचारियों ने शिविर में उपस्थित होकर रक्त संग्रह में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। शिविर में कुल 278 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

विद्यालय के एन.सी.सी., स्काउट, गाइड एवं जूनियर रेडक्रॉस के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं के सक्रिय सहयोग से कार्यक्रम का सुचारु संचालन संभव हो सका।

विद्यालय के वनस्पति विज्ञान के वरिष्ठ शिक्षक श्री उदयनाथ साहू ने इस महान कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए गुरुतर दायित्व का निर्वहन किया। उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उनकी विशेष रूप से सराहना की गई।