You are currently viewing जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की ओडिशा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बने देव कुमार घोष।
जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की ओडिशा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बने देव कुमार घोष।

भुवनेश्वर, ओडिशा

भारत 24 की ओडिशा संवाददाता देब कुमार घोष को जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (JCI) को ओडिशा प्रदेश की कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सक्सेना ने एक पत्र जारी कर सूचना दी है।

पत्र में लिखा गया है ,जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुरांग सक्सेना जी के आदेशानुसार और राष्ट्रीय सलाहकार कमेटी की अनुशंसा पर संगठन में श्री देव कुमार घोष जी निवासी भुवनेश्वर ओड़िशा को ओड़िशा राज्य का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

आशा है कि आप पत्रकारों के हितार्थ कार्यों मे उनके साथ कदम कदम मिलाकर चलेंगें और ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे पत्रकारो की और संगठन की छवि धूमिल हो इसी के साथ आप संगठन को अपने प्रदेश में मजबूत करेंगे।

आप का मनोनयन आज से एक वर्ष तक मान्य होगा। संगठन आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।