नई दिल्ली:-राजन सिंह को ट्रांसजेंडर समुदाय का अध्यक्ष चुना गया है।
एनटीडब्ल्यूसी ने एक पत्र जारी कर कहा कि “राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर कल्याण परिषद की प्रतिष्ठित समिति की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्री राजन सिंह, पुत्र लक्ष्मण सिंह को अगले आदेश तक परिषद के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा रही है”।
राजन सिंह 2024 के लोकसभा चुनाव में दक्षिण दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र, दिल्ली (एनसीटी) से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। राजन सिंह की शैक्षणिक योग्यता निरक्षर है और उन्होंने अपना पेशा चेयरमैन अल रिजवी टीबी सेंटर एनटीपीसी बदरपुर दिल्ली बताया है।
