You are currently viewing एमसीएल में 35वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
एमसीएल में 35वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

संबलपुर /तालचेर ( Dilip Kumar Chopdar) महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एम.सी.एल.) ने शुक्रवार को गत वित्तीय वर्ष में कंपनी के उत्कृष्ट प्रदर्शन का उत्सव मनाते हुए 35वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया |

इस अवसर पर कंपनी मुख्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए, जिसकी शुरुआत “उत्कृष्टता दौड़” से हुई। इस कार्यक्रम में सभी निदेशकगण, पूर्व अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी), कर्मचारी एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

श्री उदय अनंत काओले, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘एमसीएल परिवार’ को शुभकामनाएं देते हुए सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सभी—वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों तथा संविदा श्रमिकों—को देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनके सतत योगदान के लिए बधाई दी।

श्री काओले ने कंपनी के पूर्व नेतृत्वकर्ताओं के उनके मार्गदर्शन एवं योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया| इसके साथ ही कोयला मंत्रालय, कोल इंडिया, ओडिशा राज्य प्रशासन, जनप्रतिनिधियों तथा श्रमिक संगठनों को देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में एम.सी.एल. को सतत रूप से सहयोग प्रदान करने के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया |

इस अवसर पर आयोजित विशेष सत्र में पूर्व सीएमडी गणों ने कोयला जगत से जुडी विषयों- कोयला मांग, संसाधनों के सर्वोत्तम उपयोग की रणनीतियां आदि पर अपने विचार साझा किये, जिसमें मुख्यालय सहित विभिन्न परिचालन क्षेत्रों के अधिकारी-कर्मचारी एवं ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम में पूर्व सीएमडी श्री ए.आर. शर्मा, श्री एस.एन. शर्मा, श्री एस.आर. उपाध्याय, श्री ए.एन. सहाय, श्री ए.के. झा, श्री आर.आर. मिश्रा, श्री बी.एन. शुक्ला, श्री पी.के. सिन्हा एवं श्री ओ.पी. सिंह सहित श्री केशव राव, निदेशक (मानव संसाधन); श्री पी.के. पटेल, मुख्य सतर्कता अधिकारी; श्री अजीत कुमार बेहुरा, निदेशक (वित्त) तथा श्री एस.के. झा, निदेशक (तकनीकी-ऑप/पीएंडपी) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

“स्टार नाईट” कार्यक्रम इस समारोह का मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक, पद्मश्री सोनू निगम ने लाइव कॉन्सर्ट में अपनी शानदार प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध किया