तालचेर : पिछले 10 दिसम्बर 2025 से चल रहा 2 दिन का एक कार्यशाला बड़े उत्साह के साथ संपन्न हो गया है , बतादे की पिछले 10 दिसम्बर को पुरी स्थित कुलमानी भवन में तालचेर कोल माइंस एम्पलाइज यूनियन में नए श्रम संहिता का कोयला श्रमिकों पर प्रभाव विषय पर एक कर्मशाला का आयोजन किया गया था । जिसमें सभी यूनिट के सेक्रेटरी एवं प्रेसिडेंट और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता को बुलाया गया था । आज 11 दिसम्बर 2025 को उक्त कार्यशाला करीबन 1:00 बजे संपन्न हुआ

। इस वर्कशॉप का उद्घाटन AITUC ओडिशा राज्य महासचिव श्री विजय जेना जी ने किया एवं विभिन्न कोलरी से आए हुए सभी लीडर ने भी अपना-अपना वक्तव्य और विचार रखा । आज 11 तारीख को पूर्व डेप्युटी लेबर आयुक्त डॉक्टर . तापस कुमार पांडा ने भी अपना विचार रखा , कुल मिला करके कर्मशाला बहुत सुंदर एवं प्रभावित रहा । और भविष्य में उक्त कार्यशाला से कोयला श्रमिकों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा एवं

औद्योगिक संबंध भी स्वस्थ रहेगा । प्रथम दिन श्री विजय जेना को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर श्री स्क शर्मा तालचेर कोल माइंस एम्पलाइज यूनियन महासचिव के ने स्वागत किया, बाद में श्री स्क शर्मा ने सभी उपस्थित व्यक्ति को भी बारी-बारी से स्वागत किया,11 दिसंबर 2025 को पुनः श्री शर्मा ने डॉक्टर तपस कुमार पांडा जी को भी अंग वस्त्र एवं पुष्प गुछ देखकर के स्वागत किया था। कार्यक्रम के दौरान AITUC अनेक दिग्गजों द्वारा दिए गए आशीर्वचन उत्साह वर्धक रहा ।

