You are currently viewing डीएवी पब्लिक स्कूल, एमसीएल जगन्नाथ क्षेत्र डेरा का सीबीएसई 10वीं में शानदार प्रदर्शन
डीएवी पब्लिक स्कूल, एमसीएल जगन्नाथ क्षेत्र डेरा का सीबीएसई 10वीं में शानदार प्रदर्शन

अनुगुल : डीएवी पब्लिक स्कूल, एमसीएल जगन्नाथ क्षेत्र डेरा ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने न केवल उच्च अंक प्राप्त किए, बल्कि कई विषयों में पूर्णांक हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
इस वर्ष त्रिमान प्रधान ने 99.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, अमृतांशु दास ने 99% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा मंजुलिका साहू ने 98.6% अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय के कुल 67 विद्यार्थियों ने 90% एवं उससे अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण है।
विशेष उल्लेखनीय बात यह रही कि कई विद्यार्थियों ने ओड़िया, गणित, विज्ञान, हिंदी, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत एवं कंप्यूटर जैसे विषयों में 100 में 100 अंक प्राप्त किए, जो उनकी गहन समझ और समर्पण को दर्शाता है।
विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने इस शानदार सफलता पर सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का सामूहिक प्रतिफल है।
डीएवी पब्लिक स्कूल, डेरा का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रेरणादायक उदाहरण है।