उत्तर प्रदेश:अंतरराष्ट्रीय-राष्ट्रीय सम्मान से अंलकृत ओडिशा निवासी चर्चित पत्रकार सतीश कुमार दास को कल्कि गौरव अवॉर्ड से नवाजा गया है। पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये वर्ष 2024 के उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान विक्षिप्त और असहाय, बेबस, लाचार बालक और बालिकाओं तथा दिव्यांगजन, बाल जीवन रक्षा के क्षेत्र में किए गए हितार्थ उत्कृष्ट उल्लेखनीय योगदान के लिए कल्कि न्यूज़, कल्कि फाउंडेशन ट्रस्ट नोएडा उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदान किया गया है। सतीश कुमार को पहले शाइनिंग स्टार टैलेंट होनर 2023 , स्वामी विवेकानंद सेवा रत्न सम्मान भी मिला हैं। जो गरीब, अनाथ बच्चों की मदद के साथ समाज सुधार का कार्य भी करते हैं।
सतीश कुमार दास ने फाउंडेशन के संस्थापक वरुण रस्तोगी सहित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि यह अवार्ड उन्हें आगे और कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
