You are currently viewing विधायक द्वारा नए आबकारी कार्यालय का शुभ उद्घाटन
विधायक द्वारा नए आबकारी कार्यालय का शुभ उद्घाटन

झारसुगुड़ा : —-झारसुगुड़ा के बेहरामाल स्थित नए कोर्ट परिसर के पास नव-निर्मित जिला आबकारी विभाग कार्यालय का उद्घाटन समारोह आज पूर्वाह्न में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक टंकधर त्रिपाठी ने औपचारिक रूप से उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में अवैध शराब बिक्री को पूरी तरह से बंद करने के लिए गंभीर प्रयास करें। साथ ही उन्होंने कहा कि यह कार्यालय जनता के प्रति जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ जिला वासियों को सुशासन प्रदान करेगा।

आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी कुनाल मोतीराम चौहान, डीएफओ अशोक मानु भट्ट, आबकारी एसपी प्रभात कुमार सेठी, इंस्पेक्टर सेल्ली एक्का, भाजपा जिला महामंत्री प्रेमसेन राय, झारसुगुड़ा मंडल अध्यक्ष हेम रंजन सिंह, बबुलु सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष विवेक श्रीवास समेत कई कर्मचारी और दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे,