भुवनेश्वर: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को अपने मुंबई दौरे के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी से मुलाकात की. उस बैठक में 5टी के सचिव वीके पांडियन और उद्योग विभाग के सचिव हेमंत शर्मा भी मौजूद थे.
मुंबई में मुकेश अंबानी और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बीच हुई मुलाकात के दौरान मुकेश अंबानी ने कहा कि ओडिशा निवेश के लिए उपयुक्त जगह है.

राज्य सरकार ने जानकारी दी है कि रिलायंस ग्रुप आने वाले दिनों में ओडिशा में निवेश करेगा। चर्चा में मुकेश अंबानी ने ओडिशा में निवेश में रुचि दिखाई और राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। इसी दौरान नवीन ने मुकेश को हॉकी जर्सी गिफ्ट की।
