अंगुल : जिले के तालचेर स्थित कोल इंडिया की अनुसंगी कंपनी महानदी कोल फील्ड्स लिमिटेड के जगन्नाथ क्षेत्र तथा नोडल महाप्रबंधक ” श्री अशोक कुमार धल ” जी को सर्वश्रेष्ठ महाप्रबंधक का खिताव प्राप्त हुआ है l बतादे कि श्री धल जी को कोल इंडिया के स्थापना दिवस समारोह के दौरान इस पुरस्कार से नवाजा गया है l कोल इंडिया के चेयरमैन श्री पी. एम. प्रसाद जी के साथ अनेक वीशिष्ट अतिथि , उच्च अधिकारी इस समारोह में मौजूद रहते हुए , यह ट्राफी उन्हें प्रदान की गई थी l कोयला उद्योग मे श्री धल जी का काफी तजुर्बा रहा है l उनकी कार्य कुशलता एवं पारदर्षिता को अंचल मे काफी सराहना किया गया है l लोगों का कहना हे कि श्री धल जी के मेहनत के चलते कोयला उत्पादन में काफी बढ़ोत्रि तथा कंपनी की सर्वपरि तरक्की हुई है l महाप्रबंधक श्री धल जी को मिले इस सम्मान को लेकर तालचेर अंचल कोयला क्षेत्र के अधिकारीयों, कर्मचारियों मे खुशी का माहौल बना हुआ है l
