तालचेर : एम.सी.एल(महानदी कोल फील्ड्स लिमिटेड) के हिंगुला क्षेत्र में भाई चारे का पर्व होली बड़े उत्साह तथा नई उमंग के साथ मनाई गई है । जिसमें भारतीय परंपराओं तथा संस्कृति को तबज्जू देते हुए केमिकल रंगों का परहेज तथा आपस में भाईचारे का मिशाल बनाते हुए आनेवाले दिनों में कोयला उत्पादन में नई मुकाम के साथ उत्पादन टारगेट से आगे निकलने का वार्ता बड़ा ही रोचक था ।

कर्मचारियों का कहना था कि होली पर्व की खुशहाली हमारे लिए एक हौंसला पैदा करते हुए बैटरी रिचार्ज चार्ज जैसा है। बतादे की इस दौरान संगीत गीत कार्यक्रम के साथ अनेक स्पर्धाओं का भी आयोजन किया गया था एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया था ।

कार्यक्रम में एमसीएल के अधिकारी,कर्मचारी तथा उनके परिवारो के साथ विभिन्न वर्ग के लोग सम्मिलित हुए थे । सभी ने जायकेदार खाना का भी लुप्त उठाया l छोटे बच्चों द्वारा खूब मस्ती करने का मंजर का नजारा भी बड़ा ही रोचक था।

