इस समारोह का शुभारंभ मंगलदीप प्रज्वलन व सुरक्षा ध्वजारोहण के साथ हुई। समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने उन कोयला खनिकों को भी श्रद्धांजलि अर्पित किया जिन्होंने देश की ऊर्जा सुरक्षा में योगदान देते हुए तथा अपने कर्तव्य का पालन करते हुए जीवन का बलिदान दिया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा स्टल वाली प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया एवं उक्त प्रदर्शनी में नयी पहल, उपकरण प्रदर्शन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित उपकरण प्रदर्शित किए गए जो खनन कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मंचासिन अतिथियों ने सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में अपने बहुमूल्य सुझाव दिए एवं शून्य दुर्घटना दर हासिल करने पर विशेष बल दिया । इसके बाद अतिथियों ने वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
उक्त सुरक्षासमारोह में क्षेत्रीय महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष एवं एमसीएल कार्पोरेट जेसीसी/कल्याण/सुरक्षा सदस्य, एमसीएल के विभिन्न श्रमिक संघठन के पदाधिकारियों, सीआईएसटीईए, सीएमओएआई आदि उपस्थित थे। लिंगराज क्षेत्र के महाप्रबंधक एवं उनकी टीम के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
ओरिएंट क्षेत्र के हीराखंड बुंदिया भूमिगत खदान को सर्वश्रेष्ठ सकल भूमिगत खदान और जगन्नाथ क्षेत्र के अनंत ओसीपी, को सर्वश्रेष्ठ मेगा ओपन कास्ट खदान का पुरस्कार दिया गया। इसी तरह, ईब वैली क्षेत्र के लाजकुरा ओसीपी और लिंगराज क्षेत्र के लिंगराज ओसीपी को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ लघु और मध्यम ओपन कास्ट खदान का पुरस्कार प्रदान किया गया ।




