You are currently viewing राष्ट्रीय हिंदू नव वर्ष महोत्सव की तैयारी जोरो पर : श्री दाश
राष्ट्रीय हिंदू नव वर्ष महोत्सव की तैयारी जोरो पर : श्री दाश

अनुगुल : ( Dilip Kumar Chopdar ) कल 19 मार्च बृहस्पति वार , चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन अनुगुल सदर महकमा स्थित शैल श्रीक्षेत्र प्रभु जगन्नाथ मंदिर के सम्मुख बड़े उत्साह के साथ राष्ट्रीय हिंदू नववर्ष महोत्सव की तैयारी हो रहा है । इस संदर्भ में एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान ” राष्ट्रीय हिंदू नववर्ष पालन समिति ” की ओर से कार्यक्रम के बारे मे जानकारी प्रदान किया गया है और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सूचना पहुंचाने की प्रयास किया गया है। तय कार्य सूची के अनुसार प्रातः 5.35 में सूर्य देव जी का पूजन , सामूहिक दीप प्रज्जलन के साथ राष्ट्रीय हिंदू नववर्ष का स्वागत किया जाएगा ।

प्रातः 6.30 जगन्नाथ मंदिर बाईश पाबछ पर हनुमान चालीसा पाठ, विष्णु सहस्र नाम का पाठ किया जाएगा । शाम 7.30 में शैल श्रीक्षेत्र प्रभु जगन्नाथ जी के मंदिर सम्मुख स्थित सद्भावना भवन के सामने धर्म सभा के साथ रात 9 बजे प्रसाद वितरण की व्यवस्था किया गया है। कार्यक्रम में ढेंकानाल सांसद श्री रुद्र नारायण पाणी (उद्घाटक), मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी सच्चिदा नंद सरस्वती (संयोजक, सनातन संत समिति ,गोवर्धन मठ ,पूरी ), सम्माननीय अतिथि के रूप में श्री प्रताप चंद्र प्रधान (विधायक,अनुगुल), मातृप्रसाद मिश्र (अध्यक्ष, आदित्य वाहिनी,गोवर्धन मठ,पूरी) सभापति श्री हेमंत कुमार दाश ( मार्गदर्शक, आदित्य बाहिनी एवं अध्यक्ष, राष्ट्रीय नवबर्ष पालन समिति, अनुगुल), सचिव श्री पद्मचरण प्रधान

, मंच संचालन श्री राम कृष्ण त्रिपाठी ( राज्य सचिव ,अखिल भारतीय साहित्य परिषद ,ओडिशा) द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान ओड़िशी एवं महारी नृत्य के साथ अन्य नृत्य प्रदर्शन किया जाएगा । कार्यक्रम में बड़े तादाद के साथ हिंदुओं को सम्मिलित के लिए अनुरोध किया गया है । आज के पत्रकार सम्मेलन के दौरान भवानी प्रसाद मिश्र, बासुदेव होता, हेमंत कुमार दास, पद्म चरण प्रधान एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहते हुए सूचना प्रदान किए थे।