यशोवन्त नारायण पाढ़ी – विशाखापटना – 14.11.2022 –
तेलंगाना के सूर्यापेट में एक भीषण हादसा हुआ। यहां मुनागला में नेशनल हाईवे पर एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यापेट में घटना रविवार सुबह मुनागला मंडल में नेशनल हाईवे पर हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे में मारे गए सभी लोग आपस में रिश्तेदार थे। सभी मुनागला के बाहरी इलाके में स्थित अयप्पा स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना कर घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर और ट्रक की चपेट में आने से एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 अन्य घायल बताए जा रहे है।
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने सभी मृतकों की पहचान कर ली है। इस हादसे के दौरान थेनेरू प्रमीला (35), चिंताकायाला प्रमीला (33), उदय लोकेश (8), नारागोनी कोटैया (55) और गुंडू ज्योति (38) की सड़क हादसे में मौत हो गई। फिलहाल, हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं। इन सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हम मामले की जांच कर रहे हैं कि यह किसकी गलती थी और दुर्घटना कैसे हुई। घायलों को चिकित्सा उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।

