You are currently viewing डी.ए.वी सावित्री जिंदल उच्च विद्यालय में वार्षिक उत्सव‘आकांक्षा’ धूमधाम से संपन्न
डी.ए.वी सावित्री जिंदल उच्च विद्यालय में वार्षिक उत्सव‘आकांक्षा’ धूमधाम से संपन्न

अनुगुल :
छेंडीपदा ब्लॉक के बड़महितला स्थित डीएवी सावित्री जिंदल उच्च विद्यालय में वार्षिक उत्सव ‘आकांक्षा’ एवं सावित्री जिंदल जी का जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानअध्यापक श्री फकीर मोहन साहू की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर सावित्री जिंदल जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए प्रातःकाल विद्यालय परिसर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिंदल स्टील, अंगुल के कार्यकारी निदेशक श्री पी.के. बिजू नायर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिकता, अनुशासन एवं परिश्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय की

वार्षिक पत्रिका ‘आद्यांश’ (अष्टम संस्करण) का विमोचन मुख्य अतिथि के करकमलों द्वारा किया गया।विद्यालय में 10 वर्षों से निरंतर सेवा दे रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं—श्री चित्तरंजन दास, श्री प्रद्युम्न कुमार जेना, श्री कृष्ण कुमार दास, श्रीमती दीप्ति रेखा दास, श्रीमती मधुमिता साहू एवं श्रीमती स्मितारानी खिलारी—को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएवी सह-आंचलिक अधिकारी (जोन-जी) एवं डीएवी हायर सेकेण्डरी एनटीपीसी टीटीपीएस तालचेर की प्राचार्या श्रीमती ज्योति मिश्रा, जिंदल स्टील अंगुल के डीजीएम (सीएसआर) आशुतोष मिश्रा, डिप्टी मैनेजर तापस कुमार महांति, सह-आंचलिक अधिकारी एवं डीएवी कलिंग एरिया तालचेर के प्रचार्य पी.के. पंडा, क्लस्टर प्रमुख एवं डीएवी अनंत विहार तालचेर के प्रचार्य शुभेंदु शेखर बोस, डीएवी एमसीएल डेरा की प्राचार्या श्रीमती शुक्ला चक्रवर्ती, डीएवी एनटीपीसी कनिहा के अध्यक्ष सदानंद होता, डीएवी एनटीपीसी टीटीपीएस की प्रधानचार्या संगीता पटनायक, डीएवी लिंगराज एरिया की प्रधानचार्या संयुक्ता पृष्टि, डीएवी बालिका उच्च विद्यालय सीडब्ल्यूएस की अध्यक्ष सुजाता सामल तथा ओपी जिंदल पब्लिक स्कूल के प्रचार्य अश्विनी कुमार साहू सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विद्यालय की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा पूर्ण उपस्थिति रखने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस वर्ष विवेकानंद हाउस ने सीसीए एवं मॉर्निंग असेंबली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप ट्रॉफी प्राप्त की।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, भजन, नृत्य एवं ओड़िशा की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें मेढ़ा नृत्य, वीर पाइका, संबलपुरी, घुमुरा, ओडिशी तथा ‘हिरण्यकश्यप वध’ गीतिनाट्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मधुमिता साहू ने कुशलतापूर्वक किया। अंत में श्रीमती दीप्ति रेखा दास ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।