अनुगुल : केन्द्रीय शिक्षामन्त्रालय अंतर्गत परिचालित महर्षि सान्दीपनी राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान द्वारा श्रीराम चंद्र वेद पाठशाला के विद्यार्थियों द्वारा विश्व योग दिवस मनाया गया | प्रधान आचार्य पण्डित सत्य नारायण दाश के नेतृत्व में पण्डित द्वितीकृष्ण पाणिग्राही गुरुजी द्वारा योग शिविर का सञ्चालन किया गया था । इस शिविर में 41 विद्यार्थी और 7 गुरुजी सम्मिलित हुए थे तथा योग और उसके फायदे पर विस्तृत चर्चा भी की गई थी ।

गुरुकुल संस्कृति व परम्परा के अनुसार हर दिन सुबह योग शिक्षा आयोजित की जाती है। श्री रामचन्द्र वेद पाठशाला के सभी गुरुजी तथा प्रशासन समिती और प्रयास फाउंडेशन समिति के द्वारा सम्पन्न हुआ | वेदपाठशाला की अध्यक्षा श्रीमती बिनोदिनी साहू योग शिविर में अपना योगदान देते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किए थे । योग शिविर का आयोजन जे.जे.एस. अनुगुल की सहायता में अनुष्ठित किया गया था ।


