You are currently viewing एमसीएल की सीएसआर निधि से तालचेर में स्थापित मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कक्षाओं की शुरुआत,
एमसीएल की सीएसआर निधि से तालचेर में स्थापित मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कक्षाओं की शुरुआत,

पबित्र मोहन प्रधान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, तालचेर में एमबीबीएस क्लास का शुभारंभ

तालचेर : पबित्र मोहन प्रधान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, तालचेर में आज आधिकारिक रूप से एमबीबीएस कक्षाओं का शुभारंभ हुआ। यह संस्थान महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत स्थापित किया गया है। इस शुरुआत ने क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा ।

यह मेडिकल कॉलेज एमसीएल की सुलभ, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के विकास और अपने कमांड क्षेत्रों में उच्च चिकित्सा सेवा शिक्षा के अवसरों के विस्तार के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

पहले बैच के एमबीबीएस छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए, एमसीएल ने उन्हें समर्पण, करुणा और समाज की सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के साथ अपनी मेडिकल यात्रा शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया।

उद्घाटन समारोह में श्री समीर कुमार जेना, उप जिलाधीश , तालचेर; श्री अशोक कुमार धल, एरिया जनरल मैनेजर, जगन्नाथ एरिया; तथा श्री मदन मोहन प्रधान, सीडीएमओ उपस्थित थे। वरिष्ठ अधिकारी, फैकल्टी सदस्य, तथा शैक्षणिक और चिकित्सकीय समुदाय के प्रतिनिधि भी इस अवसर पर मौजूद रहे, जिससे संस्थान में शैक्षणिक गतिविधियों के औपचारिक आरंभ किया गया।

एमबीबीएस कार्यक्रम की शुरुआत से क्षेत्र को दीर्घकालिक लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे सक्षम चिकित्सा पेशेवरों का निर्माण होगा और समुदाय के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को उल्लेखनीय रूप से सुदृढ़ किया जा सकेगा।