You are currently viewing प्रतिभा महिला मंडल की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन ।
प्रतिभा महिला मंडल की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन ।

अनुगुल : (दिलीप कुमार चोपदार) कोल इंडिया के अनुसंगी कंपनी महानदी कोल फील्डस लिमिटेड के हिंगुला क्षेत्र, प्रतिभा महिला मंडल की ओर से बड़े उत्साह तथा नई उमंग के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ है । प्रतिभा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अस्मिता जोशी जी के अगुवाई हुई इस कार्यक्रम के दौरान कालोनी में कार्य करनेवाले आदिवासी महिलाएं बढ़ चढ़ कर सम्मिलित हुए थे । रंगोली.

, झोटी एवं म्यूजिक चेयर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए अपना हुनर का प्रदर्शन किया था। क्लब के सदस्यों एवं आदिवासी महिलाओं का जमकर नाच गाने करने का दृश्य बड़े रोचक था । रंगारंग कार्यक्रम सभी का मन महोलिया था ।विभिन्न स्पर्धा में विजयि प्रतिभागियों को प्रतिभा महिला मंडल द्वारा पुरस्कृत किया गया था एवं उपस्थित सभी महिलाओं को गिफ्ट ,

साढ़ी तथा गुलाब के साथ सम्मानित किया गया था। महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती जोशी जी का कहना हे कि सीएमडी मेम जी के निर्देश अनुसार महिला दिवस पर सभी महिलाओं को सम्मानित करना हमारा फर्ज बनता है । एमसीएल हमेशा विभिन्न कार्यक्रम एवं योजनाओं के जरिए महिलाओं को सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाने में लगा हुआ है क्यूं कि महिलाओं की प्रगति

, देश की प्रगति । देश की प्रगति में एमसीएल हमेशा अपनी भागीदारी दर्ज करता आ रहा है । महिला दिवस की कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष श्रीमती अस्मिता जोशी के साथ माला भेंकटेशन, विजयलक्ष्मी स्वाई, पिंकी सेठी, इंदुमती महालिक, रूनू माझी ,रीता बेहेरा, रोजी प्रधान, कल्पना भुइयां ,रुक्मिणी नायक ,रूबी पटनायक , ममता माझी , शीला राठौड़, पूजा सिंह,दीप्ति प्रधान,सोनालीन नंद,शाश्वती चक्रवर्ती,लीला निरंजन,सौजन्य,कल्याणी सरकार, चिन्मयी साहू एवं अन्य सदस्याएं सम्मिलित हुए थे ।