You are currently viewing आंधी तूफान ने उखाड़ दिया पर्यावरण!…व्यथित प्रकृति बंधु नबकिशोर
आंधी तूफान ने उखाड़ दिया पर्यावरण!…व्यथित प्रकृति बंधु नबकिशोर

कटक (22/5) विगत 19 तारीख अपराह्न मैं कटक जिले के कई इलाकों में आई “आंधी तूफान” और “काल वैशाखी” की प्रभाव से 80 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से हवा चलने के कारण हजारों पेड़ टूट गए । 42 मौजा काठजोड़ी नदी के किनारे प्रकृति बंधु नवकिशोर द्वारा बनाए गए अनेक हरियाली बनानी में से “मा भगवती वन” और “बंशीधर स्मृति उद्यान” में सैकड़ों पेड़ उखड़ गए हैं और व्यापक क्षति हुई है। इन छोटे-छोटे वनों में लगभग 20 से 30 वर्ष पुराने अनेक औषधीय वृक्षों में अर्जुन, अशोक, बेल, तेजसाल तथा आम के साथ साथ अनेक पुष्प एवं फल वाले राष्ट्रीय वृक्षों को तेज आंधी तूफान ने उखाड़ कर पर्यावरण को नष्ट कर दिया। उन्होंने 30 से अधिक वर्षों तक लाखों पेड़ लगाए हैं, और उन्हें ठीक से बनाए रखने के बाद, हर साल हजारों पेड़ हमारे निरंतर तूफान और आंधी में नष्ट हो जाते हैं, जिससे पर्यावरण को बहुत नुकसान होता है।